आगरा के एत्माद्दौला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी से शुरू हुआ मामला फायरिंग तक जा पहुंचा। फायरिंग और मारपीट के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकियों की तलाश कर रही है।