फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: शरद पूर्णिमा पर ठाकुरजी ने धारण की बंसी, भक्तों ने किए 'दिव्य दर्शन'

Thu, 21 Oct 2021 12:01 PM IST
Abhishek Saxena वीडियो डेस्क, अमर उजाला, आगरा

शरद पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी ने श्वेत वस्त्र और वंशी धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर को सफेद रंग की गुब्बारों एवं वस्त्रों से सजाया गया। बुधवार सुबह लगभग 8:00 बजे पट खुलते ही भक्तों की भीड़ मंदिर में प्रवेश करने लगी। मंदिर प्रांगण ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। निकुंजरास के भाव में वृक्ष की छांव में, श्वेत वस्त्रों और आभूषणों से सजकर ठाकुरजी वर्ष में सिर्फ एक बार हाथों में वंशी धारण कर भक्तों को दर्शन देते हैं। आज यह अवसर है। शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालु अपने आराध्य के दिव्य दर्शन करने के लिए भक्त पहुंचे।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें