फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के शहर में 'गंदगी का सैलाब', यहां के हालात देखकर हैरान हो जाएंगे

Fri, 04 Dec 2020 04:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

आगरा के राजामंडी, नाला काजीपाड़ा के बाद गुरुवार को लोहामंडी-नौबस्ता नाला भी चमड़े की कतरनों के कारण चोक हो गया। नाले का गंदा पानी नौबस्ता, लोहामंडी की बस्ती के घरों के अंदर एक से तीन फुट तक भर गया। नगर निगम की दो चेन मशीनें रात तक काम करती रहीं, लेकिन कतरनों से चोक नाला खुल नहीं पाया। नाले से सटी बस्ती के घरों में बदबूदार पानी भरने से खाना नहीं बन पाया। बदबू और गंदे पानी के कारण लोगों को रात में ही पास के उन घरों में जाना पड़ा जिनमें पानी नहीं भरा था। जिनका मकान दोमंजिला था वे ऊपर की मंजिल पर रहे। जिन लोगों के घरों में पानी भरा है वह तो परेशान हैं ही, अन्य लोग मुख्य रास्ते पर पानी भरने से परेशान हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें