एटा के विकास खंड मारहरा में एक पंचायत सहायक का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रिश्वत लेने के मामले में जिलाधिकारी से लेकर सीएम पोर्टल तक शिकायत भी की गई है। जिला पंचायती राज अधिकारी ने जांच कराने की बात कही है। विकास खंड मारहरा की ग्राम पंचायत ओरनी में पंचायत सहायक नवनीत द्वारा ग्राम पंचायत में विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन के सत्यापन का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान शिकायकर्ता विकास कुमार ने सत्यापन के दौरान 50 रुपये प्रति पेंशन धारक से लेने का आरोप लगाया है। रिश्वत लेने का वीडियो एक ग्रामीणों ने बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज त्यागी ने कहा कि पंचायत सहायक द्वारा सत्यापन के नाम पर 50 रुपये लिए गए हैं। इसकी समिति बनाकर जांच की जाएगी।