फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद पृथ्वी सिंह चौहान, ताजनगरी ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Sat, 11 Dec 2021 05:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। ताजगंज मोक्षधाम पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। दयालबाग के सरन नगर के रहने वाले विंग कमांडर पृथ्वी सिंह सीडीएस बिपिन रावत के साथ बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हो गए थे। तीन दिन बाद उनका पार्थिव शरीर आगरा लाया गया। शहीद के घर से एमजी रोड होते हुए अंतिम यात्रा निकाली गईं, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। अंत्येष्टि स्थल पर वायु सेना ने उन्हें गार्ड ऑफ हॉनर दिया। आठ साल के मासूम बेटे व 12 साल की बेटी ने शहीद पिता पृथ्वी सिंह को मुखाग्नि दी तो हर किसी की आंखें भर आईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें