फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में गंगाजल के लिए अनोखे अंदाज में प्रदर्शन, मटकी लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे युवा

Thu, 01 Sep 2022 04:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

आगरा में गंगाजल की मांग को लेकर गुरुवार को युवाओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। दयालबाग की कबीर कुंज सहित अन्य कॉलोनियों के युवाओं ने नगर निगम के कार्यालय पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पानी का बिल माफ करने के साथ कॉलोनियों में गंगाजल उपलब्ध कराए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारी सौरभ चौधरी ने बताया कि दयालबाग की कई कॉलोनियों में गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो रही है, फिर भी बिल भेज दिए गए। उनकी मांग है कि इन बिलों को माफ किया जाए। 12 कॉलोनियों को गंगाजल की लाइन से जोड़ा जाए। एलान किया कि एक हफ्ते में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कमिश्नरी का घेराव करेंगे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें