फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का खून: पिता ने दी बेटे के कत्ल की सुपारी

Sat, 04 Dec 2021 03:53 PM IST
Abhishek Saxena वीडियो डेस्क, अमर उजाला, आगरा

दस दिन पूर्व युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। युवक की हत्या उसके पिता ने ही एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। हत्या के पीछे जमीन बेचने का मामला था। पिता के जमीन बेचने में पुत्र बाधा बन रहा था। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के पचपोखरा में 23 नवंबर को एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। शव मिलने पर उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मौत का कारण गला दबाकर हत्या होना आया। एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी बेबी ने अज्ञात शव की शिनाख्त अपने पति भोला उर्फ महाराज सिंह पुत्र पोखपाल निवासी दिहारी के रूप में की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें