फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: वैलेंटाइन डे पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, भक्तों ने ठाकुरजी को पुष्प अर्पित कर जताया प्रेम

Mon, 14 Feb 2022 08:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

प्रेम और भक्ति की पावन ब्रजभूमि पर वैलेंटाइन डे अनोखे अंदाज में मनाया गया। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सोमवार को मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में अपने आराध्य से लाड़ लड़ाया। सादगी के साथ ठाकुरजी को गुलाब अर्पित किया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों लोग अपने परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह नहीं थी, लेकिन अपने आराध्य के दर्शन की लालसा लिए श्रद्धालु बढ़े जा रहे थे। इस दौरान मंदिर परिसर बांकेबिहारी लाल के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें