धूलियागंज के पत्तल गली निवासी हर्ष चौहान का शव दोपहर में घर पहुंचा, तो परिजन का रो तो कर बुरा हाल हो गया। पिता ने बताया कि बेटा हर्ष अपने दोस्त बादल का विशाल नामक युवक से विवाद होने पर गया था। बादल बातचीत के बाद चला गया। इसी दौरान विशाल का भाई देव अपने साथी अमन तेली के साथ बुलेट बाइक पर आया और बेटे पर हमला कर दिया। बेटे को मरणासन्न कर आरोपी भाग गए। किसी ने बेटे की अस्पताल नहीं पहुंचाया । वहीं तड़प कर बेटे की मौत हो गई। हर्ष ने तीन वर्ष पहले लव मैरिज की थी। उसका एक दो साल का बेटा है। दो बहनों की शादी हो चुकी है हर्ष चांदी के आभूषण बनाने का काम करता था। इसके साथ ही जैन मंदिर के पास पिता की चाय की दुकान कर बैठता था।