गोवर्धन के आन्यौर में स्थित महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की बैठक का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने लाखों का माल गायब कर दिया। बैठक के दरवाजे का ताला तोड़ घुसे चोरों ने बैठक से भगवान के आभूषण, श्रृंगार का सामान और दानपात्र से सारे रुपए समेत प्रसाद का सामान भी चुरा ले गए।