आगरा के फतेहाबाद के थाना डौकी के गांव नहरा नाहरगंज में सोमवार देर रात एक युवक की हत्या के बाद आक्रोशित जनता ने जमकर बवाल किया। गुस्साए लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसे पीट-पीटकर जान से मार दिया जबकि, एक आरोपी मौके से फरार हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने एक पुलिसकर्मी को भी जमकर पीटा और पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि मृतक नाथूराम वर्मा दोनों आरोपी समर सिंह और उसके भाई सुधीर के साथ गांव नहरा नाहरगंज आए थे जहां रमर सिंह और सुधीर ने नाथुराम पर तीन गोलियां दाग दी। इस घटना के बाद इलाके में बीजेपी नेता की हत्या की अफवाह फैल गई और लोग भड़क उठे लेकिन बाद में पता चला कि मृतक नाथुराम बीजेपी नेता नहीं हैं।