आगरा में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये सभी बदमाश शहर के दो कारोबारियों के घर में डकैती डालने की प्लानिंग कर रहे थे। इस मामले में एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में एक बदमाश विकास के खिलाफ थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज है और उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने इन सभी बदमाशों को आगरा के सदर क्षेत्र से पकड़ा और गिरोह के पास से चोरी की चार बाइक और तीन तमंचे भी बरामद किए हैं।