फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः बालक की हत्या से सनसनी, भूसे की कोठरी में मिला शव, गांव में तनाव

Thu, 10 Sep 2020 04:21 PM IST
Abhishek Saxena वीडियो डेस्क, अमर उजाला, आगरा

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में गुरुवार सुबह एक बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। बालक घर के बाहर खेलते-खेलते मंगलवार से लापता था, जिसकी तलाश में परिजन लगे थे। घटना एत्मादपुर कस्बा के गांव धोर्रा की है। रघुनाथ सिंह पुत्र मोजीराम ने थाने में दी तहरीर में कहा कि मंगलवार दोपहर को उसका नौ वर्षीय बेटा उपदेश उर्फ भुल्ला घर के बाहर खेलते खेलते लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पहचान के लिए उन्होंने जानकारी दी कि उपदेश नीले रंग की पूरी बाजू की टीशर्ट व बेगनी रंग का लोअर पहने था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन गुरुवार सुबह गांव में एक व्यक्ति के भूसे की कोठरी में उसका शव मिलने की सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार ने गांव के ही एक समुदाय के दो युवकों पर अपहरण की आशंका जताई थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें