फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में पढ़ा शिव चालीसा पाठ तो फिर हुआ ये...

Tue, 24 Oct 2017 10:33 AM IST
वीडियो डेस्क अमर उजाला टीवी/ आगरा

ताजमहल पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कुछ लोगों ने ताजमहल के अंदर शिव चालीसा पढ़कर ताजमहल या तेजो महालय विवाद को और हवा दे दी। राष्ट्रवादी स्वाभिमान दल के कार्यकर्ता ताजमहल के अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने शिव चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया। जैसे ही उन्होंने शिव चालीसा पढ़ना शुरू किया वैसे ही सुरक्षा एजेंसियों में हडकंप मच गया। सीआईएसएफ के जवानों और दल के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई। सीआइएसएफ ने सभी को हिरासत में ले लिया। बाद में लिखित माफीनामा देने पर छोड़ दिया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें