फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा विरोध प्रदर्शन: एक घंटा गंदे नाले में खड़े रहे बसपा पार्षद, देखें वीडियो

Tue, 29 Sep 2020 02:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में वार्ड नंबर 18 (राजनगर) में नाले का निर्माण कार्य न होने पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पार्षद बंटी माहौर ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। पार्षद स्थानीय लोगों के साथ नाले में उतर गए और करीब एक घंटा तक उसमें खड़े होकर नगर निगम और महापौर नवीन जैन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षद ने नगर निगम और महापौर पर फिजूलखर्ची और अनुसूचित जाति की बस्तियों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें