फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन के रंगजी मंदिर में बसंतोत्सव: गर्मी में भगवान को ठंडक प्रदान करने के लिए भक्त कर रहे जतन

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 09 Jun 2022 03:26 PM IST

वृंदावन के दक्षिण भारतीय परंपरा के रंगजी मंदिर में बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय बसंतोत्सव का शुभारंभ विविध धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुआ। ठाकुरजी के श्रीविग्रह को हरियाली युक्त वातावरण के बीच बगीची में विराजित किया गया है। सेवायत रघुनाथ स्वामी ने बताया कि पंच दिवसीय बसंतोत्सव में खस की टटिया से घिरे परिसर में विराजमान ठाकुरजी के श्रीविग्रह का शीतल जल से तिरुमन्जन कर केसर, कपूर मिश्रित चन्दन का लेपन किया जाता है। बता दें कि ब्रज में बसंतोत्सव होली से पहले मनाया जाता है, लेकिन दक्षिण में परंपराएं अलग हैं। इसी के चलते रंगजी मंदिर में बसंतोत्सव की शुरुआत हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें