सरकार पुलिस की स्पीड बढ़ाने की कितनी भी कोशिश कर ले मगर आदत से मजबूर पुलिस हमेशा घटनास्थल पर घटना हो जाने के घंटों बाद ही पहुंचती है। कुछ ऐसा ही हुआ कासगंज में, जहां सिकंदराराऊ मार्ग पर दिनदहाड़े आधा दर्जन बदमाशों ने किराना कारोबारी से दो लाख की नकदी लूट ली। वहीं पुलिस सूचना दिए जाने के डेढ़ घंटे बाद मौके पर पंहुची। पुलिस की लेट लतीफी से नाराज व्यापारियों ने इसकी शिकायत एसपी से की। जिसके बाद एसपी ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। ऐसा ना होने पर एसपी ने पुलिसवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।