फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के बाद अब चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 04 Jan 2023 03:30 PM IST

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के बाद अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ। चंपत राय ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि, एक नौजवान भीषण ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। चंपत राय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, एक नौजवान (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। एक 50 साल का नौजवान देश को समझ रहा और 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं तो कहता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए। न तो संघ और न ही देश के प्रधानमंत्री ने उनकी यात्रा की आलोचना की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें