सातवें चरण से पहले के चुनाव में भी दागी उम्मीदवारों की भरमार थी और सातवें चरण में ही कुछ ऐसा ही है। उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म यानी एडीआर ने सातवें चरण से पहले 54 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले में से 607 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है। एडीआर के अनुसार 607 में से 170 यानी 28 फ़ीसदी उम्मीदवार आपराधिक मामलों में लिप्त हैं वहीं गंभीर आपराधिक मामलों में 131 प्रत्याशी लिप्त हैं यानी लगभग 22 फीसदी।