दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में मशहूर सितारवादक शुजात खान ने अपने उम्दा सितारवादन से वहां मौजूद सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इमदादखानी घराने से ताल्लुक रखने वाले सितारवादक शुजात ने मुंबई बेस्ड ‘बनयान ट्री’ सांस्कृतिक संस्था की ओर से आयोजित प्रोग्राम ‘अनंत गाथा’ में ये मनमोहक प्रस्तुति दी।