टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान भी अपनी दोस्त सागरिका घाटगे के साथ शादी कर ली है। सागरिका की दोस्त विद्या मालावाड़े ने अपने टि्वटर अकाउंट पर दोनों की शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में जहीर और सागरिका जयमाला पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।