कानपुर के ग्रीनपार्क में 10 मई को होने वाले आईपीएल-10 मैच पर ग्रहण लग सकता है। दरअसल यूपीसीए ने ग्रीनपार्क में आईपीएल मैच कराने की तैयारियां तो शुरू कर दी, लेकिन सरकार को मनोरंजन कर नहीं अदा किया। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कानपुर के मनोरंजन कर अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने यूपीसीए को नोटिस भेजा है। और ये साफ कहा है कि डीएम की परमिशन के बिना आईपीएल मैच नहीं हो पाएगा। इसके लिए सबसे पहले मनोरंजन कर जल्द से जल्द चुकाना होगा।