हरियाणा के भिवानी स्थित भीम स्टेडियम में आयोजित हुई आल इंडिया सिविल सर्विसेज नेशनल चैंपियनशिप में सोमवार को फाइनल मुकाबला हुआ।इस मुकाबले में वाराणसी के विनय कुमार यादव ने सिल्वर मेडल जीता।एक कड़े मुकाबले में हरियाणा के ही पहलवान संदीप ने 12-11 से विनय को हराया।विनय कुमार यादव मिर्जामुराद के कल्लीपुर के रहने वाले हैं और वह प्रधान डाकघर कैंट में कार्यरत हैं। यह प्रतियोगिता 18 से 20 फरवरी तक आयोजित हुई।