भारत और इंग्लैंड के बीच 26 जनवरी को ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले टी-20 मैच टिकट बिक्री के नाम पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने दर्शकों को झुनझुना थमा दिया है। शहर के जिन 8 स्थानों पर टिकट बिक्री के लिए बुधवार से काउंटर खोले गए हैं उनमें सिर्फ पांच और छह हजार रुपये की कीमत के टिकट ही उपलब्ध हैं जबकि 200, 250, 1000 रुपये कीमत के टिकट नहीं हैं। इस कारण दर्शकों ने यूपीसीए पर नाराजगी जताई है।