ट्रैक पर फर्राटे से भगती इन ट्रकों को देख लीजिए, नजारा नोएडा के बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट का है। जहां हुई टाटा टी वन रेस के चौथे सीजन पर यूपीवालों ने कब्जा कर लिया। चौथे सीजन में कुल 10 ट्रक रेसर्स ने पार्टिसिपेट किया था। पहले नंबर पर रहे यूपी के ट्रक ड्राइवर पितांबर, दूसरे और तीसरे नंबर पर भी यूपी के ही शिव निहाल सिंह और गुरुजंत सिंह आए। रेस में राजस्थान के मोहब्बत सिंह सबसे तेजी से लैप पूरा करने वाले ट्रक रेसर बनें। टाटा टी वन रेसिंग के लिए इस बार देशभर के एक हजार से ज्यादा ट्रक ड्राइवर्स ने एप्लाई किया था। जिनमें से सिर्फ 10 को ट्रैक सर्किट पर उतरने का मौका मिला। इन रेसर्स को टाटा कंपनी ट्रेनिंग भी देती है।