BCCI ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। वेस्टइंडीज दौरे के लिए आईपीएल में बल्लेबाजी से कमाल दिखाने वाले लेफ्टहैंड बैट्समैन ऋषभ पंत और चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव को मौका दिया गया है। वहीं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को आराम दिया गया है।