बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने मलयेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में उन्होंने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को सीधे सेटों में 22-20, 22-20 से हराया। रियो ओलिंपिक 2016 के दौरान घुटने में लगी चोट से उबरने के बाद साइना का यह पहली खिताबी जीत है। ये खिताब जीतकर सायना ने 120,000 डॉलर ईनामी राशि जीती है।