अमर उजाला टीवी हमेशा आपके लिए लाता है कुछ दिलचस्प, कुछ ऐसा जो आपको कही और देखने, पढ़ने और सुनने को नहीं मिलता। ऐसी ही एक सीरीज हम शुरू कर रहे हैं जहां आपको IPL के दस साल के किस्से-कहानी देखने को मिलेंगे। हमारा तीसरा किस्सा है उस आदमी के बारे में जिसने आईपीएल बनाया। आईपीएल का नाम सुनाकर जो सबसे पहला नाम दिमाग में आता है वो है ललित मोदी का। तीन सीजन तक ललित मोदी आईपीएल के चेयरमैन रहे और तीसरे सीजन के अंत के साथ बीसीसीआई ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते ललित मोदी को बाहर निकाल दिया। क्या है ये पूरा मामला, देखिए इस खास वीडियो में।