वरदा के कहर से निकले चेन्नई में सोमवार को फिर तूफान आया, इस बार तूफान रनों का था, जो टीम इंडिया के क्रिकेटर करुण नायर के बल्ले से निकला। करुण की ताबड़तोड़ ट्रिपल सेंचुरी ने रिकॉर्ड्स की वो इबारत लिखी, जिसने उन्हें सर गैरी सोबर्स और बॉब सिम्पसन की बराबरी में ला खड़ा किया।