आईपीएल के हर सीजन में रिकॉर्ड्स की जोरदार बारिश होती रही है। कभी सबसे तेज सेंचुरी तो कभी ताबड़तोड़ छक्के, बल्लेबाज अगर रनों का रिकॉर्ड बनाते नजर आते हैं तो कई बार बॉलर्स भी विकेटों की झड़ी लगा देते हैं। हम आपको बताते हैं आईपीएल के उन सूरमाओं के बारे में जिनके नाम रिकॉर्ड्स बुक में हमेशा के लिए दर्ज हो गए हैं।