IPL 10 के 51वें मैच में पंजाब ने मुंबई इंडियन्स को सात रन से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पंजाब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई ने आखिरी बॉल तक संघर्ष किया और 20 ओवर में छह विकेट खोकर 223 रन ही बना सकी और मच हार गई। मुंबई की ओर से लेंडल सिमन्स ने सर्वाधिक 59 रन बनाए जबकि पंजाब की तरफ से ऋद्धिमान साह ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए।