शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जानेवाले तीसरे टी 20 मैच में बारिश का साया छाया हुआ है। पहले टी20 मैच में भी बारिश ने खलल डाला था हालांकि इस मैच में भारत को जीत मिली थी। टी20 सीरीज का ये तीसरा मैच किसी फाइनल से कम नहीं। टी20 सीरीज के पिछले दो मैच में दोनों टीम एक-एक मैच जीत चुकी है।