चीन में हुए विश्व तीरंदाजी कप में भारत की पुरुष टीम ने सोना जीता है। शंघाई में भारत की कम्पाउंड पुरुष टीम जिसमें अभिषेक वर्मा, चिन्ना राजू श्रीधर और अमनजीत सिंह शामिल थे, इन्होंने कोलंबिया की टीम को 226-221 के कड़े मुकाबले में हराकर गोल्ड अपने नाम किया। भारत और कोलंबिया के बीच पूरा मैच रोमांच से भरा रहा। भारत ने पहला सेट 58-57 से सिर्फ एक अंक के अंतर से जीता। तीसरे सेट में कोलंबिया के तीरंदाजों ने 52- 52 से टाई किया। इसके पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अमरीका की टीम को 232-230 के नजदीकी अंतर से हराकर फाइनल में एंट्री की थी।