एशिया कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर पाकिस्तान को हरा दिया। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 238 रन का टारगेट दिया। जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने महज एक विकेट खोकर 39.3 ओवर में हासिल कर लिया। टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने इस मैच में शतक बनाया।