रविवार को एशिया कप में एक बार फिर टीम इंडिया और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। टीम इंडिया पाकिस्तान को ग्रुप मैच में पहले ही हरा चुकी है, लिहाजा इस बार पाकिस्तान की टीम पलटवार करने के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया ने एशिया कप में अब तक अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है।