फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट के बाद वनडे में भी नंबर वन बनी टीम इंडिया

Fri, 22 Sep 2017 06:38 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

वेस्टइंडीज में शुरू हुआ टीम इंडिया की जीत का सिलसिला श्रीलंका से होते हुए भारतीय सरजमीं तक बदस्तूर जारी है। अगर इस दौरान कुछ बदला है तो वो है हारने वाली टीम। कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 50 रन से मात देकर वनडे क्रिकेट में लगातार आठवीं जीत दर्ज की और इसी के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को पछाड़कर भारतीय टीम पहले पायदान पर भी काबिज हो गई। लेकिन टेस्ट की तरह वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर बने रहने के लिए टीम इंडिया को कंगारुओं के खिलाफ चल रही सीरीज को 4-1 से अपने नाम करनी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें