चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया। इस हाई स्कोरिंग मैच में इंग्लैंड की जीत के सूत्रधार रहे 133 रनों की पारी खेलने वाले जो रूट।बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तमीम इकबाल के शतक की बदौलत इंग्लैंड को 305 रनो का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैड ने 2.4 ओवर शेष रहते ही स्कोर हासिल कर लिया।