पैरालिम्पिक्स एथलीट दीपा मलिक ने दिल्ली सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई है। दीपा मलिक की नाराजगी की वजह ये है कि सरकार ने रियो अलम्पिक के विजेताओं को सम्मानित किया था लेकिन पैरालिम्पिक्स के विजेताओं से सरकार के एक भी मंत्री मिलने तक नहीं आया। दीपा सरकार के इस सौतेले व्यवहार से काफी नाखुश है।