विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत लौटे बॉक्सर गौरव बिधूड़ी ने कहा कि अब उनकी नजरें ओलम्पिक मेडल पर हैं। गौरव चाहते हैं कि वो देश के लिए ओलम्पिक में मेडल जीतें और देश का नाम रौशन करें। गौरव बिधूड़ी ने अपनी पिछली परफॉर्मेंस पर कहा कि उन्होंने अपनी पूरी कोशिश करते हुए अपना बेस्ट शॉट दिया।