मोहाली में फेज तीन के ब्लॉक बी2 के श्रीहनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के पावन पर्व की संध्या पर मंदिर में धार्मिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीहनुमान मंदिर में भजन गायक अरविंद शर्मा ने संगीतमयी सुंदरकाण्ड का पाठ किया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए और भगवान की भक्ति में मग्न हो गए।