इलाहाबाद में संगम के किनारे न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी ने गंगा दशहरा उत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान मां गंगा की मूर्ति की स्थापना के बाद मां गंगा की भव्य आरती भी की गई। दस दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्य अथिति न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी ने मां गंगा को स्वच्छ रखने की अपील भी की।