दिनभर की थकान के बाद लोग रात को चैन की नींद सोते हैं। सेहतमंद रहने के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी होती है, लेकिन इन दिनों बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से लोग लगातार नींद से जुड़ी समस्याओं के शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को नींद का महत्व समझाने और नींद से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को दूर करने के मकसद से हर साल मार्च महीने के तीसरे शुक्रवार को स्लीप डे के रूप में मनाया जाता है।