फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्य महाकुंभ में लॉन्च हुई अमर उजाला की काव्य वेबसाइट

Wed, 05 Jul 2017 12:22 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ आगरा

आगरा में अमर उजाला ग्रुप ने काव्य महाकुंभ का आयोजन किया। इस मौके पर अमर उजाला ग्रुप की नई वेबसाइट 'काव्य' को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। इस वेबसाइट में काव्य से जुड़े कई कॉलमों के साथ कालजयी कवि और शायरों की उत्कृष्‍ट रचनाएं पढ़ी जा सकती हैं। अमर उजाला ने रसिकों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें 'काव्य' वेबसाइट समर्पित की है। इसके लिए आपको www.amarujala.com/kavya पर क्लिक करना होगा। आगरा के सूर सदन में हुए एक भव्य काव्य उत्सव में इस साइट को लॉन्च किया गया। इस वेबसाइट को देश के बड़े कवि और शायरों की गरिमामयी मौजूदगी में लॉन्च किया गया। काव्य को समर्पित इस आयोजन में अमर उजाला द्वारा कवियों को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में कविता सम्राट गोपाल दास नीरज को काव्य रत्न सम्मान से नवाजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें