कुख्यात चंदन तस्कर और दक्षिण भारत में आतंक का पर्याय बन चुके वीरप्पन के खात्मे के लिए पुलिस को तीस साल तक मेहनत करनी पड़ी। तमिलनाडु केरल और कर्नाटक में दहशत मचाने वाले वीरप्पन को मार गिराने के लिए आखिरकार तीनों राज्यों ने एक साझा अभियान चलाया। जिसका नाम रखा गया ऑपरेशन कोकून।