अच्छी सेहत के लिए अच्छा खाना बेहद जरूर है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अब कहीं भी, कुछ भी लेकर खा लेते हैं, लेकिन इन चीजों का हमारे ऊपर क्या असर पड़ेगा, इससे बेफिक्र रहते हैं। वैसे तो पड़ोसी मुल्क चीन भारत को कई तरीके से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, लेकिन अब उसके नकली खाद्य पदार्थ हमारी सेहत को भी चोट पहुंचा रहे हैं। देशभर से कई जगह चीन के नकली खाद्य पदार्थ बेचे जाने की खबरें आई हैं। आइए आपको बताते हैं कि चीन किन नकली चीजों को बनाकर भारत भेज रहा है।