फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" के डायरेक्टर इम्तियाज अली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अमर उजाला टीवी से खास बातचीत की। फिल्म की क्रू ने वाराणसी पहुंचकर उत्तर प्रदेश के नं. 1 अखबार अमर उजाला की संपादकीय टीम के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की। अनुष्का शर्मा ने अपने फिल्मी करियर के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि उनकी शुरू से ही दिली इच्छा रही है कि वो अलग-अलग डायरेक्टर्स के साथ काम करें।