फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक्रम सिंह मजीठिया बोले- टाइगर अभी जिंदा है, जमानत के बाद समर्थकों का जताया आभार

Wed, 17 Jun 2026 01:21 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को अदालत से जमानत मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया साझा की। मजीठिया ने इसे गुरु साहिब की कृपा और संगत की अरदासों का परिणाम बताते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में उन्हें लोगों के समर्थन और विश्वास से हौसला मिला। मजीठिया ने अपने संदेश में कहा कि न्यायपालिका पर उनका पूरा विश्वास है और अदालत के फैसले ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सच और न्याय की राह भले कठिन हो, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब, दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और श्री गुरु नानक देव जी महाराज का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी कृपा से उन्हें हर चुनौती का सामना करने की शक्ति मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें