फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने कंधे पर उठा ली स्कूटी, वीडियो वायरल

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 01 Mar 2021 10:23 PM IST

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के रामशिला में सोमवार को एक युवक ने स्कूटी को कंधे पर उठा लिया। स्कूटी को कंधे पर उठाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे खूब शेयर किया जा रहा है। स्कूटी उठाने वाले इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।  कुछ यूजर्स इसे पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से जोड़कर देख रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के रुझान शीर्षक से वीडियो में लोग इस युवक की तुलना बाहुबली से कर रहे हैं। कई यूजर्स ने युवक के वीडियो को पहाड़ी का दम नाम दिया। हालांकि युवक स्कूटी उठाकर सड़क से क्यों चल पड़ा, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्कूटी को कंधे पर उठाने वाला युवक कौन है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वायरल वीडियो को लेकर चर्चाओं का माहौल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें