फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बर्फ पर फिसलकर गहरी खाई में गिरने से पर्यटक युवती की मौत

Mon, 18 Apr 2022 03:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहतांग (लाहौल-स्पीति )

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के कोकसर में एक पर्यटक युवती बर्फ पर फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसकी मौत हो गई है। हादसा रविवार शाम को हुआ। युवती की तलाश के लिए तीन घंटे तक बचाव अभियान चलाया गया। इसके बाद मनाली अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब पांच सिस्सू पुलिस चेक पोस्ट को सूचना मिली कि जयपुर (राजस्थान) की आकांक्षा (24) कोकसर के समीप प्राकृतिक झरने के साथ बर्फ पर पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि आकांक्षा परिवार के साथ घूमने आई थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें