फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: लाहौल की स्की ढलान पर उतरे राष्ट्रीय स्कीयर, बर्फ के बीच दिखाए करतब

Sat, 02 Apr 2022 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/उदयपुर

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू की स्की ढलान पर इंडिया स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप शुरू हो गई है। दो से चार अप्रैल तक चलने वाली स्पर्धा का शुभारंभ शनिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने किया। जिला प्रशासन और शीतकालीन खेलों से जुड़े संगठनों द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में भारतीय सेना और आईटीबीपी सहित देश की करीब एक दर्जन टीमों के 150 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमें कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के साथ मिलकर स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के सहयोग से लाहौल घाटी में विंटर खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंत्री मारकंडा ने कहा कि अटल टनल के बनने से लाहौल में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ी हैं। प्रदेश सरकार साहसिक गतिविविधियों को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए घाटी में तीन दिवसीय चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें